बॉलीवुड में इस वक्त हंगामा मचा हुआ है। एक मशहूर एक्ट्रेस ने अपने रिसेंट इंटरव्यू में कहा है कि उनके साथ शोषण हुआ। उनका फायदा उठाया गया। दो बार शादी कर चुके मुस्लिम एक्टर उन्हें अपनी तीसरी बीवी बनाने पर उतारू हो गए थे। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने लोगों के होश उड़ा दिए। उन्होंने जिस एक्टर पर यह आरोप लगाया है वह खुद एक बेहद फेमस और नामचीन एक्टर रहे थे। यहां हम बात कर रहे हैं 70 की मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी की। उन्होंने अपने रिसेंट इंटरव्यू में बताया कि करियर की शुरुआत में उनके साथ शारीरिक शोषण हुआ था।
अरुणा ईरानी ने अपने रिसेंट इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह मशहूर एक्टर महमूद के साथ रिश्ते में थी। जबकि एक्टर उस वक्त शादीशुदा थे। उन्होंने बताया कि उनका अफेयर तब शुरू हुआ था जब एक्टर की शादी हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्टर ने उनका एक्टिंग करियर बर्बाद ही कर दिया था। वहीं आरोप लगाया कि करियर के शुरुआती दौर में उनका खूब शोषण किया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां उन्हें बार-बार महमूद से रिश्ता तोड़ने को कहती थी। लेकिन वो अपनी मां से कहती थी कि वह महमूद के साथ ही हैं। अरुणा ने माना कि करियर के शुरुआती दिनों में महमूद ने उनकी काफी मदद की थी और उन्हीं एहसानों के चलते वो उनके करीब आ गई थी। अरुणा ईरानी ने कहा महमूद जी पहले से ही दो शादियां कर चुके थे। लोग मुझे घर तोड़ने वाली कहते थे। मेरी मां हमेशा कहती थी यह रिश्ता गलत है और मुझे इसे खत्म कर देना चाहिए। जब मैं मशहूर हो गई तो महमूद मुझसे दूरी बनाने लगे। मैं उन्हें पूरी तरह दोष नहीं देती क्योंकि संघर्ष के दिनों में उन्होंने मेरी बहुत मदद की थी। अरुणा ने आगे कहा कि महमूद ने उनका शोषण किया था। उन्होंने कहा उनका व्यवहार देखकर मुझे समझ आ गया कि वह खुलकर मेरा फायदा उठा रही हैं।
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि महमूद उनसे शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा वो मुझसे तीसरी शादी करना चाहते थे। उनके धर्म में इसकी इजाजत थी लेकिन अच्छा हुआ कि ऐसा नहीं हुआ। यह गलत होता। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री में उनके सफर को लेकर भी उन्होंने बात की। अरुणा ईरानी ने बताया हर कदम पर मुश्किलें थी। बाहर जाकर काम खोजना भी एक चुनौती थी। उन दिनों खासकर फिल्म इंडस्ट्री में लोग आपका शोषण करने के लिए तैयार रहते थे। आपको बस उनके लिए खुद को तैयार रखना होता था। हालांकि मैं खुद को ऐसा दिखाती थी कि मैं बहुत मासूम हूं और कुछ नहीं समझती। मेरे सामने खड़ा इंसान यह समझ ही नहीं सकता था कि मैं बेवकूफ हूं या क्या हूं
बताते चले एक्ट्रेस ने कुकू कोहली से 1990 में शादी की थी। एक्ट्रेस की कोई संतान नहीं है। उन्होंने खुद बच्चा ना करने का फैसला किया क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि दूसरी पत्नी होने के कारण उनके बच्चों को सुनना पड़े। बता दें कुकू कोहली की पहली पत्नी ऋतू कोहली थी। शादी होने के बावजूद उन्हें एक्ट्रेस से प्यार हो गया था।
You May Also Like
Loading...
