Ranveer Singh-Rohit Shetty के बाद नया target- आधी रात actress को मौत की धमकी

हिमांशी खुराना

मुंबई में धमकियों का सिलसिला तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ समय से लगातार सेलेब्स को धमकी भरे ईमेल और कॉल मिल रहे हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मिली थी। इसके बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग होने का मामला सामने आया था। रणवीर सिंह और आयुष शर्मा को भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

अब इसी बीच एक और एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद इंडस्ट्री में चारों तरफ डर का माहौल बन गया है। आखिर क्या है पूरा मामला? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं। आपको बता दें कि हम यहां बात कर रहे हैं बिग बॉस 13 फिल्म पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना की जिन्हें ₹1 करोड़ की फिरौती  की धमकी मिली है। दरअसल यह धमकी उन्हें ईमेल के जरिए भेजी गई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मोहाली पुलिस के अनुसार हिमांशी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। बताया जा रहा है कि धमकी उनकी ऑफिशियल ईमेल आईडी पर भेजी गई थी। इतना ही नहीं उस ईमेल के साथ एक वॉइस नोट भी अटैच था। जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर विदेश में बैठे गैंगस्टर जीशान अख्तर के नाम से यह धमकी भेजी गई जिसमें ₹1 करोड़ की मांग भी की गई। यह सुनकर आप भी चौंक जाएंगे कि उस ईमेल में रकम ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

मामला सामने आते ही एक्ट्रेस ने बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी बीएएनएस की धारा 308 की उपधारा चार के तहत जबरन वसूली और धारा 351 तीन के तहत क्रिमिनल थ्रेट का मामला दर्ज किया है। जांच की बात करें तो पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल और वॉइस नोट के डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है। आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन का पता भी लगाया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले महीने पंजाबी सिंगर दलनूर ने भी मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें सिंगर बी प्राग को लेकर धमकी भरा फोन आया था जिसमें ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। ऐसे में पुलिस इन सभी मामलों के बीच मुमकिन कनेक्शन की भी जांच कर रही है। हिमांशी खुराना के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2013 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म सादा हक से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 13 से बड़ी पहचान मिली। फिलहाल पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कारवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

You May Also Like

Loading...
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post