क्यों Ranveer Singh की जान का दुश्मन बना Lawrence bishnoi?

Lawrence bishnoi

बॉलीवुड के धुरंधर Ranveer Singh को एक बार फिर धमकी मिली है। नए वॉइस नोट के जरिए Lawrence bishnoi के गैंग की तरफ से रणवीर सिंह को धमकी दी गई है और साथ ही लाइन पर आने की चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि अगर नहीं सुधरे तो सख्त सबक सिखाएंगे।

शुक्रवार 13 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग की तरफ से एक नया वॉइस नोट भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह वॉइस नोट हरी बॉक्सर नाम के एक शख्स ने भेजा है जो कि लॉरेंस का गुर्गा बताया जा रहा है। इस नोट में रणवीर सिंह और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी को धमकी दी गई है। रणवीर का नाम लेकर सख्त वार्निंग दी गई है कि अगर उन्होंने उसकी मांगे नहीं मानी तो उनके पूरे स्टाफ को मार दिया जाएगा। ऐसा सबक सिखाया जाएगा जिसे उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर धुरंधर के पीछे क्यों पड़ा है गैंगस्टर? जिस गैंगस्टर की हिट लिस्ट में कल तक सलमान खान सबसे [संगीत] ऊपर थे, वहां अब रणवीर सिंह क्यों निशाने पर आ गए? 

तो बता दें कि इन सवालों का जवाब भी इसी धमकी भरे वॉइस नोट में है। रणवीर को धमकाते हुए उसी शख्स ने आरोप लगाया कि Ranveer Singh अपने पिछले कमिटमेंट से मुकर गए थे। अगर वह समय पर लाइन पर नहीं आए तो नतीजे बेहद भयंकर होंगे। रणवीर सिंह के वादे से मुकरने का जिक्र करते हुए वॉइस नोट में कहा गया है कि रणवीर सिंह तू कोई बात बोलकर मुकर गया ना ठीक है। उसके लिए वॉइस नोट भेज रहे हैं तेरे को। या तो तू अपनी बात पर वापस आ जा नहीं तो बात से मुकर की सजा क्या होती है वो हम तुझे बताएंगे। इस वॉइस नोट में रणवीर और रोहित शेट्टी को धमकाते हुए शख्स ने कहा है कि टाइम रहते अगर दोनों लाइन पर नहीं आए तो तुम्हारा वो इलाज करेंगे। वो हाल करेंगे कि तुम्हारी सात पीढ़ियां याद रखेंगे। रणवीर सिंह तुझे बहुत ज्यादा शौक है ना सलाह देने का कि जाओ सर आप एप्लीकेशन दे दो रिपोर्ट कर दो थाने में और तूने भी कर दी ठीक कोई चक्कर नहीं रणवीर को धमकाते हुए वॉइस नोट में कहा गया है कि इस बार निशाने पर डायरेक्ट वो नहीं बल्कि उनकी टीम के लोग हैं जो उनके साथ काम करते हैं। रणवीर को धमकाते हुए कहा गया है अब सुन मेरी बात तुम्हारे नीचे जो काम करता है ना मैनेजर जितने भी लोग काम करते हैं इनकी डिटेल्स हैं हमारे पास इनके घर की कब ऑफिस आते हैं कब घर जाते हैं परिवार कहां रहता है सबकी डिटेल्स हैं हमारे पास तुम्हें कुछ नहीं बोलेंगे लेकिन इनकी ऐसी तैसी करना शुरू कर देंगे तब जाकर तुम्हारी अकल ठिकाने आएगी इसके साथ ही पूरे बॉलीवुड को भी धमकी दी गई है। कहा गया है कि जो कोई भी गैंग के कॉल को नजरअंदाज करेगा उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। जानकारी मिली है कि गैंगस्टर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए VPN का सहारा लिया है। हालांकि बाद में पुलिस के सूत्रों ने बताया कि यह आवाज हैरी बॉक्सर की है जो कि लॉरेंस के गैंग का मेंबर है। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह को धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है और उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी [संगीत] भी तैनात कर दिए हैं। उनकी सुरक्षा को अब और भी ज्यादा मजबूत कर दिया गया है। 

You May Also Like

Loading...
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post