प्यार के नाम पर सिर्फ धोखा और ड्रोमा झेलने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की खूबसूरत बेटी Shanaya kapoor हैं। 26 साल की शनाया अपनी खूबसूरती से लेकर अपनी दिलकश अदाओं से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं और हर किसी को अपनी मुस्कुराहट से दीवाना बनाने की ताकत भी रखती हैं। लेकिन अब वैलेंटाइन के खास मौके पर 26 साल की शनाया के हार्ट ब्रेक की खबरें चारों तरफ लोगों का ध्यान खींच रही हैं। संजय की बेटी को प्यार के रिश्ते में सिर्फ धोखा ही नहीं बल्कि एक ऐसा ट्रोमा भी मिला है जिसे एक्ट्रेस कभी भी नहीं भूल सकती हैं।
शनाया कपूर ने हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कई शॉकिंग खुलासे किए हैं और इन खुलासों को सुनने के बाद ना सिर्फ लोगों के होश उड़ गए हैं बल्कि एक्ट्रेस के साथ हुई चीटिंग पर भी लोग अपने-अपने रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल अपनी फिल्म टू या मैं के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बातचीत की। साथ ही बताया कि कैसे उसने उन्हें धोखा दिया था। एक वक्त पर पांच लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने से लेकर शनाया ने अपने हार्ट ब्रेक की पूरी कहानी इस प्रमोशन के दौरान सभी को सुनाई।
शनाया का यह हार्ट ब्रेक एक्स बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर हुआ था। वेकेशन पर एक्स बॉयफ्रेंड की काली करतूतों का सच जानने के बाद ना सिर्फ एक्ट्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। बल्कि फिर भी अपने दिल पर पत्थरक शनाया मुस्कुराती रही और एक्स बॉयफ्रेंड को कुछ भी भनक नहीं लगने दी।
अपने हार्ट ब्रेक के किस्से का सच सभी को बताते हुए एक्ट्रेस ने आगे बताया कि हम दोनों को डिनर के लिए जाना था। उससे पहले वो नहाने चला गया और उसने मुझसे कहा कि मैं तब तक कैब बुक करूं। तो मैंने उसको बोला कि मेरा फोन डिस्चार्ज है। क्या मैं तुम्हारे फोन से बुक कर सकती हूं? उसने कहा, हां हां। उस वक्त तो उसने कहा कि मेरा फोन लेकर कर लो बुक। मैंने उसका फोन अनलॉक किया और मुझे एक नोटिफिकेशन दिखाई दिया। मुझे उसकी एक्स का नाम पता था इसलिए मुझे यह सही नहीं लगा। फोन में एक्स गर्लफ्रेंड की नोटिफिकेशन को देखने के बाद शनाया ने हिम्मत कर एक्स बॉयफ्रेंड के चैट्स को भी खोला और उसके बाद एक्ट्रेस को जो दिखा उसे देखकर शनाया का दिल पल भर में ही चूरचूर हो गया। अपनी बात को आगे कंटिन्यू रखते हुए शनाया ने यह भी बताया कि मैंने चैट खोली और पढ़ा जो कि बहुत बेकार थी। मुझे लगा चलो एक लड़की है ठीक है। लेकिन इसके बाद तो दूसरी लड़की का तीसरी, चौथी और पांचवी लड़की का मैसेज आने लगा। वो पांचों को मैसेज करता था और मैं ऐसी थी कि यह हो ही नहीं सकता। इसके बाद मैंने अपना फोन ऑन किया और Snapchat खोला और अपने दोस्तों को स्क्रीनशॉट भेजे। यही नहीं एक्स बॉयफ्रेंड के खेल के सच के बारे में आगे भी शनाया ने कई खुलासे किए। साथ ही साथ बताया कि उसने मुझे इयरिंग्स दिए और मैंने अपना बैग लिया और उससे कहा भाड़ में जाओ। क्या यह पश्चाताप के लिए दी गई है? मैं एकदम पगला गई थी। लेकिन मेरे पास वो इयरिंग अभी भी है। मैं अभी भी उनको पहनती हूं। मैंने उन्हें कमाया है। वह मेरी इयरिंग्स हैं। यही नहीं एक्ट्रेस को धोखा देने के बाद एक्स बॉयफ्रेंड ने शनाया को गेस लाइट करने की भी खूब कोशिश की। साथ ही साथ बात करने को धोखे से कनेक्ट ना करने का भी प्रेशर बनाया। लेकिन इमोशनल चीटिंग के बाद शनाया ने इस रिश्ते को खत्म कर आगे बढ़ने का फैसला लिया। हालांकि शनाया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की काली करतूतों का तो जिक्र किया लेकिन उनका नाम अभी तक भी रिवील नहीं किया है।
