Anil Ambani की बीवी Tina Ambani को ईडी ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था। लेकिन ईडी के इस समन को इग्नोर कर टीना अंबानी 10 फरवरी को इन्वेस्टिगेशन के लिए पेश नहीं हुई। जिसके बाद अब ईडी ने अंबानी परिवार की बहू को पेशी के लिए नई तारीख देते हुए पेश होने की सख्त हिदायत भी दे दी है।
सबसे पहले आपको बता दें कि यह जांच Anil Ambani और ग्रुप की कंपनियों से जुड़े ₹40,000 करोड़ के कथित मनी लॉन्चिंग मामले से जुड़ी हुई है। जिसके लिए ईडी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक स्पेशल जांच टीम एसआईटी का भी गठन किया है। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनफोर्समेंट डायरेक्टर ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों से 40,000 करोड़ के कथित बैंकिंग और कॉर्पोरेट फंड की इन्वेस्टिगेशन के लिए ही एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी कि एसआईटी बनाई गई है। लेकिन Tina Ambani ने सोमवार को ईडी के समन का पालन नहीं किया और जांच एजेंसी के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए नहीं पहुंची। लेकिन इस समन को अनदेखा करने के बाद टीना अंबानी की मुश्किलें यहीं नहीं रुकी है बल्कि ईडी ने अब नया समन अंबानी परिवार को भेजने की तैयारी भी कर ली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 फरवरी को Tina Ambani तो वहीं 18 फरवरी को अनिल को एजेंसी के सामने पेश होना पड़ेगा। तो वहीं बताते चले कि Tina Ambani से पूछताछ न्यूयॉर्क के मैन हेटन में खरीदी गई एक लग्जरी कंडोमिनियम के पैसे के स्त्रोत से जुड़ी मिसिंग लिंक को लेकर की जानी थी। जांच एजेंसी को शक है कि इस संपत्ति के लेनदेन में कुछ गड़बड़ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईडी पिछले एक साल से अनिल अंबानी ग्रुप और उससे जुड़े कई व्यवसायों के खिलाफ विभिन्न मामलों की जांच कर रहा है। इस जांच के तहत एजेंसी ने अब तक पीएमएलए के अंतर्गत तीन प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही 12,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति को अटैच भी कर दिया है। अब एसआईटी की यही स्पेशल टीम सारे लेनदेन ट्रांजैक्शन के साथ-साथ ग्रुप की सारी एक्टिविटी को बारीकी से समझने की कोशिश कर रही है। साथ ही साथ नजर भी रख रही है। यही नहीं खबरें तो यह भी है कि हाल ही में ED ने Reliance कम्युनिकेशन के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था और गर्ग की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में कुछ ऐसे दस्तावेज और सबूत भी सामने आए हैं जो सीधे तौर पर अंबानी परिवार की तरफ इशारा करते हैं। समन को इग्नोर करने के बाद क्या आने वाले 17 फरवरी को टीना अंबानी जांच के लिए पहुंचेगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।
