थकान होना, कमजोरी महसूस होना, रंग पीला पड़ना, कंसंट्रेट ना कर पाना, खाना पीना ठीक से ना खाना, चक्कर आते रहना यह सारे के सारे सिम्टम्स हैं खून की कमी होने का। और खून की कमी बच्चों में बहुत ही ज्यादा कॉमन है। बहुत ही आमतौर पर देखने को मिलती है। और हैरानी की बात यह है कि बहुत सारे पेरेंट्स को तो पता भी नहीं होता कि उनके बच्चों के अंदर खून की कमी है।
मैं आपको एक ऐसा ड्रिंक जो ना तो केवल आपके बच्चे के अंदर खून की कमी को पूरा करेगा बल्कि उसकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करेगा। उसकी याददाश्त को तेज करेगा। उसकी बॉडी के अंदर विटामिन सी की कमी को पूरा करेगा और उसकी एनर्जी लेवल्स को भी बढ़ा देगा। तो आपको एक गाजर, एक चुकंदर, एक टमाटर, एक अनार और थोड़ा सा पालक। ये सब चीजें लेके अच्छे से इनको वॉश करके इसको ग्राइंडर में ग्राइंड करना है। ध्यान रखिएगा कि इसका जूस मत निकालिएगा। इसको ग्राइंड कीजिएगा क्योंकि ग्राइंड करने से इसका जो पल्प है वो इसी के अंदर रह जाएगा और इसकी जो ताकत है वो डबल हो जाएगी। अगर आप इसके अंदर और फ्लेवर और ज्यादा इसका टेस्ट अच्छा करना चाहते हैं, तो आप इसके अंदर कोई फल भी ऐड कर सकते हैं ताकि आपके बच्चे को यह और ज्यादा अच्छा लगे। जैसे आप इसमें सेब ऐड कर सकते हैं। आप इसके अंदर संतरा ऐड कर सकते हैं। अगर आपके बच्चे को पेट से जुड़ी कोई परेशानी है, कॉन्स्टिपेशन या ब्लोटिंग वगैरह रहती है, तो आप इसके अंदर पुदीने का पत्तियां भी ऐड कर सकते हैं। काला नमक ऐड कर सकते हैं। थोड़ा सा जीरे का पाउडर भी ऐड कर सकते हैं। ऐसा करने से इसका इफेक्ट पेट पे भी बहुत अच्छा रहेगा और यह डाइजेस्ट भी बहुत इजीली हो जाएगा। इसको आप किसी भी वक्त अपने बच्चे को दे सकते हैं। बस रात को इसे देने से अवॉयड कीजिए। आप इसे मिड मॉर्निंग में दे सकते हैं। मतलब सुबह नाश्ता करने के बाद दे सकते हैं या फिर लंच के बाद भी आप इसको दे सकते हैं। यह आप रोजाना बिना नागा के एक गिलास अपने बच्चे को पिलाइए। ऐसा करने से उसके अंदर जितनी भी खून की कमी है, उसका रंग अगर सफेद पड़ा है, अगर उसको थकान महसूस होती रहती है, उससे कुछ काम नहीं होता, उससे चक्कर आते रहते हैं। यह सभी चीजें इस एक ग्लास जूस से उसकी दूर हो सकती हैं।
