Rubina Dilaik को मिला धोखा- करीबी ने की करोड़ों की धांधली

Rubina Dilaik


टीवी एक्ट्रेस Rubina Dilaik एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं। वो एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी का शिकार हो गई जिसके चलते उन्हें अपना घर, अपनी गाड़ी सब कुछ बेचना पड़ गया। \

Rubina Dilaik करियर 

Rubina Dilaik टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस ने काफी मुश्किलों का सामना किया था। यहां तक कि उनका घर तक बिक गया था। आपको बता दें रुबीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में Zee TV के सीरियल छोटी बहू से की थी। शो में उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था। इस सीरियल और किरदार से रुबीना ने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी और काफी ज्यादा मशहूर हो गई थी। इसके बाद सीरियल शक्ति में उन्होंने एक किन्नर का किरदार निभाकर अपने करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। इतना ही नहीं रुबीना ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 में भी हिस्सा लिया और उस सीजन की विनर बन गई। जहां वो अपने करियर में बुलंदियां छू रही थी।

क्या है पूरा मामला ?

 इसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनकी दुनिया ही बदल गई।अपने एक इंटरव्यू में रुबीना ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया उनका पेमेंट महीनों तक बकाया था। पेमेंट को लेकर उन्होंने प्रोड्यूसर से मिलने की रिक्वेस्ट भी की थी। एक्ट्रेस ने कहा बात 2011 की है जब मुझे 9 महीनों तक काम करने के बावजूद पेमेंट नहीं किया गया था। पेमेंट रोक दी गई थी। मैंने पेमेंट के लिए कई बार प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्टर को कॉल किया। बार-बार उनके ऑफिस तक गई। इस पर वह कुछ ना कुछ कारण देकर कहते आज नहीं कल हो जाएगा या फिर कहते कि ठीक है मुझे आकर मिलो या फिर कहते कि नेटवर्क हेड से जाकर मिलो। और ऐसे ही पूरे 9 महीने बीत गए। रुबीना ने आगे कहा मुझे अपना घर बेचना पड़ा था। मेरा खुद का घर होना एक सपना था और उस समय मेरे पास दो घर थे। लेकिन मुझे वह दोनों ही बेचने पड़ गए क्योंकि कोई और रास्ता नजर नहीं आ रहा था कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए। ईएमआई भी भरनी थी इसलिए मुझे अपनी BMW और Mercedes कार भी बेचनी पड़ गई। लेकिन ठीक है मुझे किसी चिंता में नहीं रहना था। एक्ट्रेस ने बताया कि यह सब कुछ उनके लिए एक सीख साबित हुई लेकिन उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है। हां, वह इतना सब होने से बिखर जरूर गई थी। रुबीना का कहना है कि उनके पास 2 साल तक कोई काम नहीं था। इसलिए उन्होंने किराए पर रहने का फैसला किया।

You May Also Like

Loading...
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post