तिहाड़ में बदल गई Rajpal Yadav की किस्मत- फेमस एक्टर ने दिया बड़ा ऑफर


बॉलीवुड के कॉमेडी किंग Rajpal Yadav इस वक्त तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। ₹9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस केस में कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई है। आर्थिक तंगी के चलते वह कर्ज चुकाने में नाकाम रहे। बिहार जाने से पहले उन्होंने साफ कहा कि इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं। किसी ने उनकी कोई मदद नहीं की।

 इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर यादव परिवार की जिंदगी में आ गए हैं। जहां राजपाल यादव के कोस्टार रहे सुपरस्टार सलमान गोविंदा अक्षय ने एक्टर की कोई मदद नहीं की वहीं सोनू सूद ने राजपाल यादव को एक बड़ा ऑफर दे दिया है। जिससे उनकी फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर हो जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऐलान किया है जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोनू ने आगे आकर ना सिर्फ राजपाल यादव को सपोर्ट किया बल्कि उन्हें एक फिल्म ऑफर कर दी है जिसके साथ साइनिंग अमाउंट देने का भी ऐलान कर दिया है। एक्टर ने साफ कर दिया है यह मदद किसी तरह की चैरिटी नहीं बल्कि प्रोफेशनल रिस्पेक्ट और कोपरेशन के लिए है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से भी आगे आकर एक्टर की मदद करने की गुजारिश की है। जेल जाने से पहले राजपाल यादव का एक इमोशनल बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने पैसों की भारी तंगी और अकेलेपन की बात कही थी। जिसके बाद अब सोनू सूद उनके सपोर्ट में उतर आए हैं।

 उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा राजपाल यादव एक बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं। जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक यादगार परफॉर्मेंस दी है। कभी-कभी जिंदगी मुश्किल हो जाती है। टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि इसलिए कि टाइमिंग बहुत खराब हो सकती है। वो मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और साथ काम  करने वाले एक साथ खड़े होने का पल है। एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट जिसे भविष्य के काम के साथ एडजस्ट किया जा सकता है। यह चैरिटी नहीं बल्कि इज्जत है। उन्होंने आगे कहा जब हमारा कोई अपना मुश्किल दौर से गुजर रहा हो तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं बल्कि एक परिवार भी हैं। सोनू सूद का यह बयान उस वक्त सामने आया जब राजपाल यादव का इमोशनल बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब राजपाल यादव से यह सवाल किया गया था कि उन्होंने अपने इंडस्ट्री फ्रेंड्स से मदद क्यों नहीं मांगी? तो एक्टर ने कहा था कि हम अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं होता। इस मुश्किल का सामना खुद ही करना होगा। और अब सोनू सूद राजपाल की मदद के लिए आगे आ गए हैं। उन्हें फिल्म ऑफर की है। साथ ही साइनिंग अमाउंट देने की भी बात कही है और साथ ही कलाकारों से भी उनकी मदद करने की गुहार लगाई है।

You May Also Like

Loading...
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post