डेब्यू फिल्म से ही हर किसी के दिल पर राज कर रही है हसीना। तो पॉपुलर सेलिब्रिटी लिस्ट में भी पहले नंबर पर बनाई जगह। रातोंरात स्टार बनी एक्ट्रेस के हो रहे हैं चारों तरफ चर्चे।
हर किसी की जुबान से लेकर दिलों पर राज करने वाली यह हसीना कोई और नहीं बल्कि फिल्म धुरंधर की यालीना है। रणबीर सिंह के फिल्म धुरंधर में दुआ के पापा के साथ रोमांस करने से लेकर अपनी मासूमियत से एक्शन फिल्म में खूबसूरती का तड़का बिखेरने वाली सारा अर्जुन फिल्म के सक्सेस के बाद से ही चारों तरफ छाई हुई हैं। और फिल्म धुरंधर में खुद से 20 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस कर रातोंरात स्टार भी बन गई हैं।
20 साल की उम्र में हर किसी को दीवाना बनाने वाली सारा अर्जुन की अदाओं पर देश के हर कोने-कोने से फैंस प्यार लुटा रहे हैं। और इसी प्यार की बदौलत धुरंधर की आलीना उर्फ़ सारा अर्जुन ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सबसे पहले आपको बता दें कि 20 साल की उम्र में बॉलीवुड की एवरग्रीन डिवाज़ और पॉपुलर एक्ट्रेसेस को मात देकर सारा अर्जुन पॉपुलर सेलिब्रिटी लिस्ट में नंबर वन के पायदान पर आ गई हैं। जबकि उनके कोस्टार को दूसरी पोजीशन मिली है। इतना ही नहीं सारा अर्जुन सबसे ज्यादा सर्च करने वाली भी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। आलिया दीपिका की डिंपल स्माइल से लेकर एटरनल ब्यूटी को मात देने के साथ-साथ सारा अर्जुन ने ब्यूटी के मामले में ऐश्वर्या राय और रश्मिका मंदाना को भी पीछे छोड़ दिया है। गौर करने वाली बात है कि पर्दे पर पहली डेब्यू फिल्म से ही इस तरह का प्यार मिलने वाली सारा के नाम की धूम चारों तरफ देखने को मिल रही है। और इसी धूम और लाड प्यार की वजह से सारा अर्जुन के साथ-साथ रणबीर सिंह ने पॉपुलैरिटी के मामले में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े सितारों को पछाड़ते हुए नंबर टू के पायदान पर कब्जा कर लिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म धुरंधर के बाद फिल्म के बाकी सितारों की भी टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट सामने आई है। जिसमें आदित्य धर को सिक्स्थ पोजीशन, अक्षय खन्ना को सेवंथ, आर माधवन को 17वीं पोजीशन और अर्जुन रामपाल को 21वां स्थान मिला है। और 20 साल की उम्र में सारा को प्यार के साथ-साथ जितनी पॉपुलैरिटी मिली है, उससे एक्ट्रेस इंटरनेट की दुनिया से लेकर बॉलीवुड से लेकर साउथ और देश विदेश में भी छाई हुई हैं। धुरंधर में सारा की मासूमियत और खूबसूरती पर दिल हारने के बाद एक्ट्रेस को फिल्म के पार्ट टू में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो इसी के साथ-साथ एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले सारा के नेक्स्ट प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

