iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही बड़ा झटका! पुराने मॉडल सस्ते होने की जगह हो गए महंगे

 


नया iPhone खरीदते वक्त सबसे बड़ा सवाल होता है कि नया मॉडल कितना महंगा है? 

इस बार Apple ने मामला थोड़ा और दिलचस्प कर दिया। नई सीरीज की एंट्री के साथ जहां नए डिजाइन और नए फीचर्स देखने को मिले, वहीं प्राइसिंग में भी ऐसा बदलाव हुआ जिसने पुराने iPhone खरीदने वालों की उम्मीद को झटका दिया है। क्योंकि नया iPhone आने के बाद पुराने मॉडल सस्ते होने की जगह महंगे हो गए हैं। नई प्राइसिंग के मुताबिक iPhone 17 ₹82,900 से बढ़कर ₹99,900, iPhone 16 ₹69,900 से बढ़कर ₹79,900 और iPhone 18 ₹1,19,900 से बढ़कर ₹1,49,900 का हो गया है। आमतौर पर नया iPhone 18 होते ही पुराने मॉडल की कीमत कम होती है। जिससे नई सीरीज के लिए जगह बनाई जा सके। लेकिन इस बार Apple ने यह ट्रेंड ही पलट दिया है और इसके पीछे कंपनी की बदली हुई लॉन्च स्ट्रेटजी भी एक बड़ा फैक्टर है।

 दरअसल सितंबर में स्टैंडर्ड iPhone 18 पेश नहीं किया गया। इसमें iPhone 18 Pro और 18 Pro Max पर फोकस किया गया है और पहली बार फोल्डेबल iPhone DUO की एंट्री हुई है। यानी iPhone 17 अब भी स्टैंडर्ड मॉडल के तौर पर लाइनअप में मौजूद रहेगा। इसका सीधा असर ग्राहक की जेब पर पड़ना तय है। क्योंकि सितंबर लॉन्च के बाद भी अगर कोई ग्राहक स्टैंडर्ड iPhone 17 खरीदना चाहता है तो उसके लिए iPhone 17 की शुरुआती कीमत अब करीब ₹1 लाख हो गई है। वैसे प्रीमियम मॉडल्स की कीमत भी इस बार ऊपर गई है। 

लॉन्च में दी गई जानकारी के मुताबिक iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत ₹164,900 है। वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआत ₹179,900  से होगी। 


 इस पूरी प्राइसिंग कहानी में सबसे बड़ा प्रीमियम प्रोजेक्ट है iPhone DUO जो Apple का फोल्डेबल iPhone है। भारत में इसकी शुरुआती दाम ₹2,99,900 रखा गया है। यानी Apple की नई लाइनअप में प्रीमियम मॉडल्स का वजन साफ तौर पर बढ़ा है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि Apple ने इस बार पुराने मॉडल्स को सस्ता करके नई सीरीज के लिए जगह नहीं बनाई।



 तो सवाल यही है कि Apple ने पुरानी प्राइसिंग स्ट्रेटजी क्यों बदली? इसकी वजह एक तरफ कंपोनेंट और मेमोरी कॉस्ट का दबाव है तो दूसरी तरफ कंपनी ने इस बार सितंबर लॉन्च को ज्यादा प्रीमियम बना दिया है और Apple की नई लाइनअप में हाई एंड मॉडल्स का रोल सबसे बड़ा हो गया है। इसका सबसे बड़ा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जो हर साल नया मॉडल आने के बाद पिछले साल का iPhone सस्ते में खरीदने का इंतजार करते हैं। लेकिन इस बार उनके लिए गणित उल्टा हो गया है। क्योंकि नया iPhone महंगा और पुराना iPhone भी सस्ता होने की जगह महंगा हो गया है। मतलब iPhone की इस बार सबसे बड़ी खबर नया कैमरा या नया डिज़ नहीं नई प्राइसिंग स्ट्रेटजी है।

You May Also Like

Loading...
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post