क्या आपके बच्चे के बाल भी सफेद होना शुरू हो गए हैं और तेजी से होते जा रहे हैं?

क्या आपके बच्चे के बाल भी सफेद होना शुरू हो गए हैं और तेजी से होते जा रहे हैं? तो ये तीन चीजें हैं जो आप फौरन कर लीजिए। सबसे पहला तो कुछ ब्लड टेस्ट करवा लीजिए। 

कुछ ब्लड टेस्ट

सीबीसी मतलब कंप्लीट ब्लड काउंट। इससे आपके बच्चे की बॉडी में अगर कोई इंफेक्शन होगा  वो पता चलेगा। दूसरा विटामिन B12 और B9 का टेस्ट जरूर करवाइए क्योंकि इसकी डेफिशिएंसी की वजह से बाल सफेद हो जाते हैं। तीसरा कॉपर और जिंक, कैल्शियम और आयरन। यह कुछ टेस्ट आप जरूर करवा लीजिए। इनकी डेफिशिएंसी अगर होती है तो बच्चों के बाल झड़ते भी हैं और कम उम्र में सफेद होना शुरू हो जाते हैं। 

डाइट


दूसरा उनकी डाइट पे ख्याल रखिए। डाइट हर चीज का इलाज हो सकती है और हर बीमारी को रिवर्स करने की भी ताकत रखती है। यह जो टेस्ट आप कराएंगे उसके हिसाब से जो भी डेफिशिएंसी आएंगी उसके हिसाब से आप उनकी डाइट रखिए। इसके अलावा अपने बच्चों को रोज एक अंडा जरूर दीजिए। उनको सब्जियों में हरी सब्जी जरूर खिलाइए। हरी सब्जियों में भी आप पालक जरूर खिलाएं क्योंकि पालक के अंदर कैल्शियम और आयरन बहुत अच्छी क्वांटिटी में मिलता है। पालक में भी जो बेबी स्पिनच होता है छोटा पालक की पत्तियां वो सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं। इसके अलावा आप फलों के अंदर उनको सारे वो फल खिलाइए जो लाल कलर के होते हैं क्योंकि वह हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं। आयरन की डेफिशिएंसी को कम करते हैं। नट्स के अंदर मूंगफली, काजू और सीड्स के अंदर पंपकिन सीड्स अपने बच्चे की डाइट में जरूर ऐड कीजिए। क्योंकि इन सभी नट्स के अंदर कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम बहुत अच्छी क्वांटिटी में होता है। चॉकलेट के नाम पे आप अपने बच्चे को डार्क चॉकलेट जरूर खिलाइए जो 80% से ऊपर होती है वो डार्क चॉकलेट। क्योंकि उसमें अच्छी मैग्नीशियम की क्वांटिटी और जिंक की क्वांटिटी होती है जो बालों को ग्रे होने से रोकती है। अपने बच्चे की डाइट में रागी, गुड़ और चुकंदर भी जरूर ऐड कीजिए। इससे आयरन लेवल्स बढ़ते हैं। 

तीसरी बहुत इंपॉर्टेंट चीज जो कॉपर का गिलास होता है मतलब तांबे का गिलास उसमें पानी भर के रात को रख दीजिए और सुबह उसी पानी को आप अपने बच्चे को पिला दें। सुबह या दिन के किसी भी वक्त पिला सकते हैं। ऐसा करने से उनकी बॉडी के अंदर कॉपर की जो कमी होती है, वह पूरी होती है। कॉपर की कमी होने से भी वाइट हेयर बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। अब हम बात करते हैं मेलेनिन की। मेलेनिन एक पिगमेंट होता है जो बालों को कलर देता है। बालों को, स्किन को, आंखों को सबको कलर देने का काम मेलेनिन का होता है। मेलेनिन की कमी की वजह से भी बाल ग्रे होने शुरू हो जाते हैं। कम मेलेनिन होगा उतनी जल्दी बच्चे के बाल सफेद होने शुरू हो जाएंगे। बॉडी के अंदर मेलेनिन की प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए जिन खानों के अंदर कॉपर, जिंक, आयरन,  विटामिन B12 और B9 बहुत ज्यादा क्वांटिटी में पाया जाता है, वो सभी खाने हमारी बॉडी के अंदर मेलेनिन की प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। और मेलेनिन की प्रोडक्शन बढ़ेगी मतलब कि बालों का पिगमेंट बढ़ेगा, बालों की ग्रोथ अच्छी होगी और ग्रे हेयर में कमी होगी। सारी हरे पत्तेदार सब्जियां, सारी लाल सब्जियां और फल, काजू, बादाम, रागी, गुड़ इन सभी चीजों के अंदर आयरन, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जितने भी विटामिंस और मिनरल्स बालों की ग्रोथ और ग्रे हेयर की कमी के लिए चाहिए होते हैं, वह सभी भरपूर क्वांटिटी में होते हैं। इन सभी को आप अपनी बच्चे की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

You May Also Like

Loading...
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post