
अमित शाह और राहुल गांधी को भी सौंपा बेटे की शादी का इनविटेशन कार्ड। क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar के परिवार में जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। सचिन और अंजलि के बेटे Arjun Tendulkar अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। बीते साल 14 अगस्त को Arjun Tendulkar की सगाई देश के जानेमाने बिजनेसमैन Ravi Ghai की पोती Saaniya Chandhok के साथ हुई थी। और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhokar wedding
रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 मार्च को अर्जुन और सानिया साथ फेरे लेंगे। इस वेडिंग को साल की सबसे बड़ी शादी बताया जा रहा है। तो अब इस ग्रेट ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां भी फुल स्विंग में स्टार्ट हो गई हैं। जिसकी शुरुआत हुई है पीएम मोदी को न्योता दिए जाने के साथ। मंगलवार 11 फरवरी को सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें बेटे की शादी का कार्ड सौंपा। इस मौके पर सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा बेटे अर्जुन भी मौजूद रहे। खास बात यह कि सचिन और अंजलि अपने होने वाली बहू Saaniya Chandhokar को भी साथ लाए थे। होने वाले दूल्हा दुल्हन सानिया और अर्जुन को पीएम मोदी ने आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सचिन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें पीएम मोदी के साथ तेंदुलकर और चंदोक परिवार को देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सचिन ने कैप्शन में लिखा हमें अर्जुन और सानिया की शादी के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सम्मान मिला। मोदी जी आपके आशीर्वाद और इस युवा जोड़े के लिए आपके स्नेह भरे मार्गदर्शन के लिए हार्दिक धन्यवाद।बता दें कि पीएम मोदी को बेटे की शादी का न्योता सौंपने के बाद सचिन ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भी मुलाकात की और उन्हें बेटे की शादी के लिए इनवाइट किया। गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी तेंदुलकर परिवार ने मुलाकात की और अर्जुन सानिया की शादी में आने के लिए पर्सनली इनवाइट किया। देश के बड़े नेताओं से तेंदुलकर परिवार की मुलाकातों की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिन्हें देख माना जा रहा है कि सचिन के बेटे की शादी साल की सबसे बड़ी शादी साबित होने वाली है। जिसमें ना सिर्फ खेल बल्कि फिल्म और राजनीतिक जगत की भी जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। अर्जुन और सानिया को आशीर्वाद देने के लिए कई वीवीआईपी मेहमान इस शादी में शामिल हो सकते हैं।
Wedding date
अर्जुन और सानिया की वेडिंग डेट 5 मार्च बताई जा रही है। हालांकि इनकी शादी के फंक्शनंस 3 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह शादी एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी होगी जिसमें चुनिंदा दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि अर्जुन सानिया के वेडिंग रिसेप्शन में वीवीआईपी मेहमानों का तांता लगने की उम्मीद जताई जा रही है। बेटे की शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी अंजलि तेंदुलकर ने खुद संभाली हुई है। इस शादी को यादगार बनाने के लिए अंजलि कोई कसर नहीं छोड़ रही है। शादी से जुड़ी छोटी से छोटी डिटेल भी अंजलि खुद ही देख रही है।
