बॉलीवुड के जानेमाने कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को जेल की खबर के बाद से ही कई सितारे उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। करोड़ों के कर्ज और चेक बाउंस के बाद राजपाल यादव को तिहाड़ जेल भेजा गया। लेकिन आखिर राजपाल यादव के हालात ऐसे कैसे हो गए? उनकी नेटवर्थ कितनी है? कमाई का जरिया क्या है? उनके पास कितनी गाड़ियां हैं? जमीन जायदाद को लेकर क्या जानकारी है?
राजपाल यादव भारत के जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन हैं। वो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और हिंदी फिल्मों में निभाए गए यादगार किरदारों के लिए बहुत मशहूर हैं। राजपाल यादव को पहली बड़ी पहचान साल 2000 में फिल्म जंगल में एक नेगेटिव रोल से मिली थी। लेकिन बाद में वह अपनी कॉमेडी और टाइमिंग और अपने अंदाज के लिए सबसे ज्यादा फेमस हो गए।
उन्होंने फिर हेराफेरी, हंगामा, मुझसे शादी करोगी, भूल भुलैया और पार्टनर जैसी फिल्मों में शानदार कॉमेडी की। इसके अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों में सीरियस रोल भी अदा किए। राजपाल यादव इन दिनों चर्चा में है क्योंकि लंबे वक्त से चल रहे चेक बाउंस केस में उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल जाना पड़ा। शुरुआत में यह मामला फिल्म में निवेश पैसों के विवाद से जुड़ा था। लेकिन बाद में यह कोर्ट केस बन गया। आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने खुद तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। इसी बीच इंटरनेट पर उनकी फाइनेंशियल रिपोर्ट्स और नेटवर्थ को लेकर काफी चर्चाएं हैं।
Rajpal Yadav Networth
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव की अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 से 80 करोड़ के बीच बताई जा रही है। N 18 शोषा की रिपोर्ट कहती है कि राजपाल यादव ने भूल भुलैया 2 में छोटे पंडित का किरदार करने के लिए करीब 1 करोड़25 लाख की फीस ली थी। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन के लिए उन्हें कथित तौर पर 2 करोड़ की फीस मिली। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि राजपाल यादव आमतौर पर एक प्रोजेक्ट के लिए एक से 2 करोड़ तक चार्ज कर लेते हैं। साल 2025 में छपी कुछ रिपोर्ट्स भी यह कहती है कि राजपाल यादव की अनुमानित नेटवर्थ करीब 80 करोड़ बताई जा रही है। इसमें उनकी फिल्मों की कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट और दूसरे कामों में होने वाली आय शामिल है।
मनी मिंट की रिपोर्ट भी यही कुछ कहती है। मनी मिंट की रिपोर्ट के अनुसार राजपाल यादव के पास करीब 2.2 हेक्टेयर का एग्रीकल्चरल लैंड है और उसकी कीमत लगभग 40 लाख है। मध्य प्रदेश के रतिकेड़ा गांव में 5000 स्क्वायर फीट का घर जिसकी कीमत लगभग 30 लाख बताई जा रही है। यूपी के शाहजहांपुर में सेट एनक्लेव कॉलोनी में उनकी प्रॉपर्टी है जो पहले उनके पिता नौरंग यादव की थी। यानी रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास जमीन और घर जैसी रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं।
Read More- Rajpal Yadav तिहाड़ में बदल गई Rajpal Yadav की किस्मत- फेमस एक्टर ने दिया बड़ा ऑफर
Rajal Yadav की आने वाली फिल्मे
राजपाल यादव अब जल्द ही अहमद खान की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। राजपाल यादव प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह हाल ही में इंटेरोगेशन नाम की एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई दिए थे।
राजपाल यादव के पास लग्जरी गाड़ियां भी हैं। रिपोर्ट्स यह दावा करती हैं। अब आते हैं कि राजपाल यादव से जुड़ी कंट्रोवर्सी आखिर है क्या? दरअसल राजपाल यादव ने साल 2010 के आसपास बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अता पता लापता नाम की एक फिल्म बनाने के लिए दिल्ली की एक कंपनी से लगभग 5 करोड़ उधार लिए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई जिसके बाद कर्ज चुकाने में दिक्कतें आने लगी। समय के साथ ब्याज लगता गया और यह रकम 9 करोड़ हो गई और मामला अदालत पहुंच गया और अंत में चेक बाउंस केस में बदल गया। राजपाल यादव के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। यूज़र्स यह सवाल उठा रहे हैं कि जिस एक्टर ने सालों तक दर्शकों को हंसाया आज उसे इस हाल में क्यों देखना पड़ रहा है? फिलहाल राजपाल यादव दिल्ली के तिहाड़ जेल में हैं। राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में समय बढ़ाने की मांग भी की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी को 4:00 बजे तक सरेंडर करने का आदेश दिया था। लेकिन उन्होंने तय वक्त पर ऐसा नहीं किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें और कोई राहत देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि कानून के सामने सभी बराबर हैं। चाहे कोई भी किसी भी पेशे में हो।
पीटीआई की एक रिपोर्ट कहती है कि हाई कोर्ट ने 2 फरवरी के आदेश में राजपाल यादव के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि उन्होंने शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का पैसा लौटाने को लेकर कोर्ट में दिए गए वादों यानी अंडरटेिंग्स का बार-बार उल्लंघन किया है। कोर्ट ने यह बताया कि राजपाल यादव के खिलाफ कुल सात केस चल रहे हैं। इन सभी मामलों में उन्हें हर केस में 1 करोड़ से ज्यादा का भुगतान करना था। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था जो रकम पहले से रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा है उसे शिकायत्तकर्ता को रिलीज कर दिया जाए। कोर्ट के आदेश में यह भी दर्ज किया गया कि अक्टूबर 2025 में 75-75 लाख के दो डिमांड ड्राफ्ट जमा किए गए थे। लेकिन इसके बावजूद करीब 9 करोड़ की रकम अब भी बाकी थी। इसके बाद 4 फरवरी को कोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने के लिए और समय देने से साफ इंकार कर दिया। वहीं राजपाल यादव की मुश्किलें सामने आते ही इंडस्ट्री के कई बड़े नाम उनके समर्थन में आ गए। सबसे पहले जनशक्ति जनता दल पार्टी के मुखिया तेज प्रताप यादव ने उनकी मदद का ऐलान किया था। तेज प्रताप ने ₹11 लाख राज्यपाल को देने की बात कही थी। इसके बाद इंडस्ट्री के सितारे आगे आए। एक्टर सोनू सूद ने मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि यह किसी तरह की दया नहीं है बल्कि सम्मान के साथ दी जाने वाली एक राशि है। वहीं मदद करने वालों और मदद की अपील करने वालों की लिस्ट में कमाल आर खान यानी केआर के और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह का भी नाम जुड़ गया है। कई और सितारे भी हैं जो राजपाल यादव के लिए लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।

